जम्मू कश्मीर: कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिस कारण वहां के स्थानीये लोगों के लिए सेना के जवान भगवान को रूप बन गए है। इस बर्फबारी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घाटी के मैदानों में जमीन पर 2 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई है, जबकि जम्मू और कश्मीर के उंचे इलाकों में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई बर्फबारी से 4 फीट बर्फ जम गई है। इस बीच जवानों की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें वो आम लोगों की मदद कर रहे हैं।
J&K: Army troops at Karalpura in Kupwara, along with battlefield nursing assistant, carried a pregnant woman from her home to the main road on a cot – walking for about 2 km amid knee-deep snow on 5th Jan. She was then taken to a hospital where she later gave birth to a boy. pic.twitter.com/95M8bCBxOQ
— ANI (@ANI) January 7, 2021
ऐसे ही कुपवाड़ा के करालपुरा में सेना के जवान एक गर्भवती महिला को उसके घर से मुख्य सड़क तक खाट पर लेकर जाते हैं। 5 जनवरी को जवान लगभग 2 किलोमीटर तक बर्फ में पैदल चल गर्भवती महिला को सड़क तक लाते हैं। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने बाद में एक लड़के को जन्म दिया।