Chamba Pangi News || पांगी के कुमार नाले में मिला नर कंकाल, 5 माह पहले हुआ था लापता, पत्नी ने की पहचान
- Home
- हिमाचल
- मेरी पांगी
- Chamba Pangi News || पांगी के कुमार नाले में मिला नर कंकाल, 5 माह पहले हुआ था लापता, पत्नी ने की पहच...
On
![Chamba Pangi News || पांगी के कुमार नाले में मिला नर कंकाल, 5 माह पहले हुआ था लापता, पत्नी ने की पहचान](https://pangighatidanikapatrika.in/media-webp/2024-04/image-credits-।।-cenva81.jpg)
Chamba Pangi News || पांगी : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के कुमार नाले में एक व्यक्ति का कंकाल बरामद किया गया है। कंकाल के समीप पड़े कपड़ों से व्यक्ति की पहचान की गई है। जोकि 31-10-2023 को लापता हुआ था। जिसके बाद मृतक व्यक्ति के पत्नी की पुलिस थाना पांगी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई है। 6 माह बाद व्यक्ति का शव कुमार नाले से बरामद किया गया है। इस संबंध में पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में लिया हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया हुआ है। जहां पर वीरवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। मृतक व्यक्ति की पहचान कालू सिरपा पुत्र जीवन सिरपा निवासी नेपाल मूल के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पांगी में मजदूरी का काम करता था। और 30 अक्टूबर 2023 को किलाड़ से लापता हुआ था। जिसके बाद मृतक व्यक्ति की पत्नी की 31 अक्टूबर को पुलिस थाना पांगी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई थी। लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला हुआ था। बुधवार को ग्रामीण जब गुच्छी ढूंढने कुमार नाले के साथ लगते जंगल में गए हुए थे।![Chamba Pangi News || पांगी के कुमार नाले में मिला नर कंकाल, 5 माह पहले हुआ था लापता, पत्नी ने की पहचान](https://pangighatidanikapatrika.in/media-webp/2024-04/image-credits-।।-cenva81.jpg)
Focus keyword
Tags: Chamba Pangi news
सुपर स्टोरी
वर्तमान में निवेशकों को 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।इस एफडी योजना में न्यूनतम 5 वर्ष और अधिकतम 10...