नेपाल के नाइट पब में महिला के साथ नजर आए राहुल गांधी, Video जारी कर बीजेपी ने साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं विपक्ष के निशाने पर आ जाते हैं। इन दिनो वे नेपाली में अपनी निजी यात्रा पर गए हैं। राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो एक महिला के साथ हैं और उससे बातचीत भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
‘राहुल पार्टी कर रहे, कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही’ rahul gandhi on nathuram godse
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है। लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए। पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं। जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।
पहचान कौन ? Who are they ? pic.twitter.com/IDKBkjSg5A
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 3, 2022
किरेन रिजिजू ने राहुल को घेरा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है। उधर, बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है। उन्होंने पूछा, राहुल गांधी किसके साथ है? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते है सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते है? सवाल तो पूछे जाएंगे? सवाल राहुल गांधी का का नहीं, देश का है।
राहुल गांधी और नाइटक्लब
बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट किया, जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे। अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं। उनमें निरंतरता है।