सोलन: हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित पर नौणी पर जहां पर एक बिजली ट्रांसफार्मर लगाते समय एक 25 वर्षीय युवक को करंट का झटका लग गया। हादसे में युवक खंभे से करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। बिहार निवासी कामगार सुनील को गंभीर हालत मेंं आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है।
बिजली बोर्ड की तरफ से यह कार्य सोलन के एक ठेकेदार को अवार्ड किया गया था। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि लड़का करंट लगने से गिरा है या गिरने का कोई और कारण है। बिजली विभाग ने बताया लड़का खंभे से गिर गया है, जिसकी हालत गंभीर है। एक्सईएन विकास गुप्ता ने बताया कि बिजली की तारों में सप्लाई बंद थी।