पत्रकार के साथ किये अभद्र व्यवहार पर हाकम सिंह को छोड़ना होगा मंडल अध्यक्ष का पद: जियालाल कपूर

चंबा: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के भाजपा मंडल अध्यक्ष हाकम सिंह द्वारा हाल ही में एक पत्रकार के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर भरमौर पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चाहे हमारे पार्टी का एक मंडल अध्यक्ष वाह जिला परिषद उपाध्यक्ष है। लेकिन किसी भी पत्रकार के साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार संगठन बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल अध्यक्ष पर कार्यवाही करते हुए उसे भाजपा मंडल पांगी का पद छोड़ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में जिला परिषद उपाध्यक्ष पांगी वह मंडल अध्यक्ष पांगी हाकम सिंह द्वारा पत्रिका न्यूज हिमाचल के चीफ एडिटर वीरू राणा के साथ फोन कॉल के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था और पांगी ना आने की धमकी दी गई थी। जिस पर पार्टी द्वारा कार्यवाही करते हुए हाकम सिंह को मंडल अध्यक्ष के पद से निष्काषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए भरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने बताया कि पार्टी द्वारा इसकी कड़ी निंदा की गई है।


साथ ही उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष के बारे में हाईकमान को भी जानकारी दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा मंडल अध्यक्ष पांगी हाकम सिंह की गलत रणनीति के कारण उन्हें पांगी भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद को छोड़ना पड़ेगा।