पांगी में भाजपा की आपसी फूट, जियालाल हटाओ पांगी बचाओ अभियान किया शुरू

पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में भाजपा में एक फूट देखने को मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूथ भाजपा द्वारा जियालाल हटाओ पांगी बचाओ अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पूर्थी में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में करीब 43 बूथ कार्यकतार्ओं ने भाग लिया। इस दौरान बैठक में चर्चा हुई के पांगी घाटी में चल रहे वन माफिया का नंगा नाच का पदार्फाश करने के लिए यूथ हमेशा अपना कार्य करेगा। इस इस दौरान भाजपा मंडल पांगी के बूथ प्रभारी भीम सिंह ठाकुर ने बताया कि पांगी घाटी की गरीब जनता के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकतार्ओं वह विधायक जियालाल द्वारा सरेआम गुमराह किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि पांगी घाटी में ठेकेदारी प्रथा ने पूरे घाटी को खंगाल दिया है। साथ ही भीम सिंह ठाकुर ने स्थानीय विधायक जियालाल कपूर पर भ्रष्टाचार हुआ वन माफिया का भी आरोप लगाया हुआ है। पांगी घाटी में बर्फबारी के चलते बहुत कार्यकर्ता इस बैठक में नहीं शामिल हो सके बैठक में उपस्थित कार्यकतार्ओं से चर्चा करते हुए भीम सिंह ठाकुर ने एक बार फिर जियालाल कपूर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि जियालाल के नेतृत्व में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और वन माफियो का नंगा नाच पांगी घाटी में चल रहा है।

Related Posts


जिससे गरीब जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गरीब लोगों का कोई भी काम घाटी में नहीं हो रहा है। जिससे कि पांगी घाटी में भाजपा संगठन का नाम बदनाम हो रहा है। भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यकतार्ओं की लड़ाई जारी रहेगी अगली बैठक के लिए बहुत जल्दी कार्यकतार्ओं को सूचित किया जाएगा।

Related Posts