इंडियन वूमेन लीग में फुटबॉल खेल के इतिहास रचायेगी हिमाचल के किसानों की सात बेटियां

ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की बेटियां फुटबॉल खेल के इतिहास में पहली बार किसी पेशेवर क्लब की ओर से खेलेंगी। जिले के हरोली उपमंडल के खड्ड स्थित गर्ल्ज फुटबॉल अकादमी में फुटबॉल सीख रही लड़कियां पहली बार इंडियन वूमेन लीग (आईडब्ल्यूएल) में किसी पेशेवर फुटबॉल क्लब की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया को-आॅर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। चयनित हुई लड़कियों में रिया शर्मा, प्ररेणा दत्ता, प्रियंका दत्ता, मीनू दत्ता, हर्षिता, प्रवीण तथा सुरैया शामिल हैं। चयनित लड़कियां क्लब के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए अंबाला (हरियाणा) चली गईं हैं। इसके बाद यह सभी 5 से 15 अप्रैल तक नई दिल्ली के नेहरु स्टेडियम में होने वाली इंडियन वूमेन लीग में टैक्ट्रो स्वदेश यूनाईटेड की ओर से खेलेंगी। पेशेवर फुटबॉल क्लब का हिस्सा बनी इन सभी लड़कियों के पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

विदेश से मिली बधाईयां

हॉलैंड में फुटबॉल कोच ईरेन डे जोंग ने गर्ल्ज फुटबॉल अकादमी खड्ड की लड़कियों के आईडब्ल्यूएल में खेलेने पर खुशी जाहिर की हैं। ज्ञात रहे जोंग जब भी भारत आती हैं वह विशेष तौर पर जिला ऊना के खड्ड पहुंच कर लड़कियों के साथ समय व्यतीत करती हैं तथा उन्हें फुटबॉल खेल के बारे में बताती हैं।

Related Posts

Related Posts