पांगी में कृषि विभाग द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आत्मा परियोजना द्वारा किया गया जागरूक

पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में कृषि विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आत्मा परियोजना की ओर से जिले के साथ विकास खंडों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पांगी के मुख्यालय किलाड़ा के जिंम हॉल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 32 आंगनवाडी कार्यकतार्ओं वह घाटी के किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभाग द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया और किसानों को विभाग द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।


प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विभाग ने विस्तृत से जानकारी दी गई। विभाग की ओर से किसानों को जहर मुक्त व प्रदूषण मुक्त करने वाली खेती के बारे में भी जागरुक किया। पांगी घाटी के किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया विभाग की ओर से किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतें पेश आती है तो वह कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकता है।


किसान योजना के अंतर्गत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अति जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह खेती जहरमवत्त, प्रदूषण रहित स्वास्थ्यवर्धक व कम लागत वाली खेती है, जिसमें स्वयं किसान प्राकृतिक अनाज का सेवन हो कर रहा है।