Himachal News || हिमाचल के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अपनी पसंद का लैपटॉप-टेबलेट खरीद सकेंगे छात्र, सुक्खू सरकार देगी पैसे

हाइलाइट्स
  • पुलिस भर्ती रूल्स में किया बदलाव
  • छात्रों के खाते में डाले जाएंगे पैसे
  • प्रति छात्र मिलेंगे 25 हजार रुपए
Himachal News || हिमाचल के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अपनी पसंद का लैपटॉप-टेबलेट खरीद सकेंगे छात्र, सुक्खू सरकार देगी पैसे
Himachal News || हिमाचल के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अपनी पसंद का लैपटॉप-टेबलेट खरीद सकेंगे छात्र, सुक्खू सरकार देगी पैसे

Himachal News ||  शिमला। हिमाचल कांग्रेस में चले सियासी घमासान के शांत होते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने राहत की सांस ली और आज शाम को कैबिनेट बैठक की। सीएम सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu)  की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में बजट घोषणाओं को मंजूरी प्रदान की गई है। यानी बजट घोषणाओं में जिनका भी मानदेय बढ़ाया गया है। उनके लिए राहत भरी खबर है। पहली अप्रैल 2024 से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अन्य वर्गों का बजट सत्र में बढ़ाया गया मानदेह मिलेगा। 

पुलिस भर्ती रूल्स में किया बदलाव
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में पुलिस कांस्टेबल भर्ती रूल्स (police constable recruitment) में भी संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई है। बता दें कि हिमाचल में 1200 से भी अधिक पदों पर पुलिस कांस्टेबलों और चालकों की भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती अब नए रूल्स के आधार पर होगी। वहीं कैबिनेट बैठक में 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट देने पर भी बड़ा फैसला लिया गया है।

छात्रों के खाते में डाले जाएंगे पैसे
सीएम सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu)  की कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि मेधावी छात्रों को अब पैसे दिए जाएंगे। ताकि वह अपनी पसंद का लैटपॉप या टेबलेट खरीद सकें। इसके लिए प्रति लैपटॉप 25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। बिल देने के बाद यह राशि संबंधित छात्र के खाते में डाली जाएगी। सरकार के इस फैसले से छात्र अब अपनी पसंद का लैपटॉप और टेबलेट खरीद सकेंगे।

प्रति छात्र मिलेंगे 25 हजार रुपए
बता दें कि हिमाचल में हर साल मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा करीब 10500 लैपटॉप और टेबलेट दिए जाते हैं। इनकी खरीद इलेक्ट्रानिक डिपलपमेंट के माध्यम से की जाती थी। लेकिन अब सरकार ने इसमें बड़ा बदलाव करते हुए छात्रों को सीधे उनके खाते में 25 हजार रुपए देने का फैसला लिया है। 

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग