Chamba Pangi News: राज्यसभा में गूंजी पांगी की 40 साल पुरानी मांग, सांसद हर्ष महाजन की पहल पर भानी चंद ने जताया आभार
Chamba Pangi News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सबसे दुर्गम पांगी घाटी के लिए एक बड़ी उम्मीद जगी है। भाजपा के नेता और सांसद हर्ष महाजन ने राज्यसभा (Rajya Sabha) के शून्यकाल के दौरान घाटी की जीवनरेखा मानी जाने वाली प्रस्तावित Chehni Pass Tunnel का मुद्दा बड़ी मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि पांगी के लोग पिछले चार दशकों से इस सुरंग का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें साल के आठ महीने बर्फ में कैद न रहना पड़े।
40 साल पुरानी मांग और स्थानीय समर्थन
सांसद के इस प्रयास पर पांगी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष भानी चंद ठाकुर ने उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल सड़क का नहीं बल्कि हज़ारों लोगों की मांग को प्रमुख्ता से उठाया हुआ है। चहैंणी सुरंग के बनने से न केवल पागी की सड़क सुविधा बेहतर होगी बल्कि यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा।
8.5 किलोमीटर लंबी सुरंग: सामरिक और आर्थिक महत्व
प्रस्तावित 8.5 किलोमीटर लंबी यह सुरंग सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हर्ष महाजन ने सदन का ध्यान खींचा कि चंबा-किलाड़ मार्ग को हर मौसम के अनुकूल बनाना अब महज विकास (Development) की बात नहीं बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और जरूरत है। इस Tribal Area Development प्रोजेक्ट से जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन सुगम होगा और स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच साल भर बनी रहेगी।
पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान
सुरंग का निर्माण होने से पांगी घाटी की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों के लिए पूरे साल उपलब्ध रहेगी। इससे क्षेत्र में नई Tourism Opportunities पैदा होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और पहाड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) को मजबूती मिलेगी। भानी चंद ठाकुर का कहना है कि सांसद महाजन ने पांगी की दुखती रग पर हाथ रखा है और अब घाटी के लोगों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस पर जल्द कोई बड़ा ठोस फैसला लेगी।