Chamba Pangi News: मिंधल में महिला और युवक मंडल ने चलाया सफाई अभियान

मंदिर परिसर से बस स्टैंड तक की सफाई, एकत्रित किया कूड़ा धार्मिक नगरी को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी : हरीश शर्मा
Women And Youth Club Launched A Cleanliness Drive In Mindhal
Women And Youth Club Launched A Cleanliness Drive In Mindhal
विज्ञापन
Chamba Pangi News:  पांगी(चंबा)। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल में बुधवार को महिला मंडल और युवक मंडल की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। पंचायत समिति सदस्य हरीश शर्मा की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर से लेकर बस स्टैंड तक सफाई की गई और जगह-जगह बिखरे कूड़े को एकत्रित कर उचित तरीके से नष्ट किया गया। पंचायत समिति सदस्य हरीश शर्मा ने कहा कि मिंधल एक धार्मिक नगरी है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने से न केवल आसपास का वातावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि यहां आने वाले लोगों को भी स्वच्छता का अच्छा संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए ग्रामीणों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करने चाहिए। हरीश शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने महिला मंडल और युवक मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मदद मिलती है।।