Chamba Pangi News: राजस्व विभाग के भवन में शुरू हुआ पंचायत का अस्थायी कार्यालय

इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी ने पंचायत कार्यालय का जायजा लिया। इसके बाद नए अस्थायी भवन में पंचायत का कामकाज शुरू कर दिया गया।
Chamba Pangi News
Chamba Pangi News
विज्ञापन

Chamba Pangi News: पांगी । जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ में बुधवार को किलाड़-1 पंचायत का कार्यालय अस्थायी तौर पर राजस्व विभाग के भवन में स्थानांतरित किया गया। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी आस्था पवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अस्थायी पंचायत कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी ने पंचायत कार्यालय का जायजा लिया। इसके बाद नए अस्थायी भवन में पंचायत का कामकाज शुरू कर दिया गया। कार्यालय में लोगों के दस्तावेज बनाने सहित अन्य पंचायत संबंधी कार्य भी शुरू किए गए, जिससे ग्रामीणों को जरूरी सेवाएं मिल सकेंगी। किलाड़-1 पंचायत के पास अपना भवन उपलब्ध नहीं है। इसी कारण पंचायत को अस्थायी तौर पर राजस्व विभाग के भवन में कार्यालय चलाना पड़ रहा है। अब नए स्थान पर कामकाज शुरू होने से पंचायत के लोगों को अपनी विभिन्न जरूरतों के लिए कार्यालय संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी।