Chamba Pangi News: सच्चे जोत होकर चंबा के लिए HRTC बस सेवा शुरू, एक हफ्ते पहले PWD ने दी थी फीटनेस रिपोर्ट


Chamba Pangi News: पांगी: पांगी घाटी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गुरुवार को Himachal Road Transport Corporation ने किलाड़ से चंबा के लिए वाया Sach Pass बस सेवा शुरू कर दी है। इससे घाटी को लोगों ने राहत भरी सांस ली हुई है। यह बस किलाड़ से सुबह 9 बजे रवाना होगी। और वाया सचे जोत, बैरागढ, तीसा, कोटी होकर चंबा पहुंचेगी। इस दौरान बस को 172 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।
लोक निर्माण विभाग (PWD) की मानें तो करीब एक हफ्ते पहले ही इस मार्ग को Fitness Certificate जारी कर दिया गया था। हालांकि, सच्चे जोत दर्रा मई के तीसरे हफ्ते में ही हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था। लेकिन कुछ जगहों पर सड़क किनारे की सुरक्षा दीवारें टूट जाने के कारण HRTC की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा। सच्चे जोत होकर चंबा जाने का किराया ₹460 निर्धारित किया गया है, जबकि Private Vehicles से यही यात्रा ₹1000 तक पड़ती थी। इसके अलावा, यह मार्ग Chamba जिला मुख्यालय तक पहुंचने का सबसे सीधा और सुलभ रास्ता भी है।