गांधी जयंती पर पांगी छात्र कल्याण संघ ने चलाया सफाई अभियान

-गांधी जयंती पर पांगी छात्र कल्याण संघ ने चलाया सफाई अभियान -अस्पताल से कॉलेज गेट तक की सड़क पर की गई सफाई -सार्वजनिक स्थानों पर उचित कूड़ेदान लगाने की उठाई मांग
Pangi Student Welfare Association Conducted A Cleanliness Drive On Gandhi Jayanti
Pangi Student Welfare Association Conducted A Cleanliness Drive On Gandhi Jayanti
विज्ञापन
पांगी/कुल्लू। गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर पांगी छात्र कल्याण संघ की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। संघ के सदस्यों ने अस्पताल से लेकर कॉलेज गेट तक सफाई की। इस दौरान सड़क और आसपास के स्थानों पर पड़े कूड़े को एकत्रित कर उचित स्थान पर नष्ट किया गया। सफाई अभियान संघ के अध्यक्ष सुनील दत्त की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया।

Pangi Student Welfare Association

अध्यक्ष ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। संघ की ओर से जिला प्रशासन और नगर परिषद से शहर के सार्वजनिक स्थानों पर उचित कूड़ेदान की व्यवस्था करने की मांग की गई। संघ का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान होने से लोग कूड़ा निर्धारित स्थान पर डाल सकेंगे और शहर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी। सफाई अभियान में संघ के सचिव अनुराधा शर्मा, उपाध्यक्ष रविंद्र, कोषाध्यक्ष गणेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संघ के सदस्यों ने अभियान के माध्यम से शहर में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।