देश में डराने लगे हैं कोरोना वायरस के आंकड़े, पिछले 24 घंटे में 46,951 नए मामले आए सामने, 212 लोगों की मौत

नई दिल्ली: कोरोना का काबू करने के लिए कही चालान काटे जा रहे हैं कही सख्ती बढ़ाई गई है। देश में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। देशभर में अलग-अलग जगहों पर कोरोना को रोकने के लिए अलग-अलग उपाय किए जा रहे हैं। पंजाब में नाईट कर्फ्यू 2 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं यूपी के नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है। मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना के रोकथाम के लिए कई नियमों में सख्ती से बढ़ा दिया गया है।


वहीं हिमाचल प्रदेश में पंजाब से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी गई है। हिमाचल में आने वाले लोगों को पहले अपना कोरोना रिपोर्ट दिखनी होगी उसके बाद ही उन्हें एंट्री दी जाएगी। गुजरात के अहमदाबाद में लोकल बस सर्विस पर भी रोक लगा दी गई है। उधर बेंगलुरु में मणिपाल इंस्टिट्यूट के 59 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद इसे भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में काफी इजाफा हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय: पिछले 24 घंटों में भारत में #COVID19 के 46,951 मामले सामने आए। 21,180 लोग डिस्चार्ज हुए और 212 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

कुल मामले: 1,16,46,081

कुल डिस्चार्ज: 1,11,51,468

सक्रिय मामले: 3,34,646

कुल मृत्यु: 1,59,967

कुल टीकाकरण: 4,50,65,998