Rashifal 7 October: शनिवार के दिन इन 6 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे शनिदेव, पढ़ें राशिफल

Rashifal 7 October: हम आपको शनिवार 7 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे […]

Rashifal 7 October: शनिवार के दिन इन 6 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे शनिदेव, पढ़ें राशिफल

Rashifal 7 October: हम आपको शनिवार 7 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : Rashifal 7 October

आज मित्रों संग किसी नए कार्य को करने की योजना बनाने का दिन है। आज के दिन आप ओजस्वी व तेजस्वी बने रहेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, आप सितारों की तरह चमकते रहेंगे। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। दुर्घटना या मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। विद्यार्थी आज काम और पढाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :Rashifal 7 October

आज कोई नया काम शुरू न करें। किसी भी बड़े काम के लिए समय ठीक नहीं है। लवमेट्स के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। थोड़ा रुके और विचार कर के काम करें। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। इस राशि के लेखक आज कुछ नया और दिलचस्प लिखेंगे जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :Rashifal 7 October

Rashifal 7 October: शनिवार के दिन इन 6 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे शनिदेव, पढ़ें राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। कई वर्षों से अटका हुआ काम आज तेजी से पूरा होगा। समाज में तेजी से प्रगति कर आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिए अच्छा दिन है। आज दूसरे लोग भी आपकी काम करने की योजना से बहुत कुछ सीखेंगे, विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे।

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : Rashifal 7 October

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज उनके काम की तारीफ मिल सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आपके चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: ले सकते हैं कोई जरूरी फैसला, परिवार का मिलेगा साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : Rashifal 7 October

नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। आज आपके काम स्वतः ही बनते जाएंगे। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत ना करें। कोई धार्मिक आयोजन में भी जाना पड़ सकता है। बुजुर्गों को प्रणाम करें, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी होगी। अतीत की गलतियों से सबक लिया जा सकता है। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन रूक जाएं। मातृ पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

यह भी पढ़ें ||  Aaj Ka Rashifal 26 July 2024: नए काम की कर सकते हैं शुरुआत, मिलेगा अच्छा परिणाम, पढ़िए दैनिक राशिफल

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : Rashifal 7 October

आज आपके धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके जीवन में निरंतरता आ जाएगी। घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखना अति आवश्यक है। इससे बच्चों के व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। पैसे संबंधी उधारी लेने या देने से परहेज करें। धीरे-धीरे आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी, जीवनसाथी के साथ इस बारे में बात कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :Rashifal 7 October

आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे नुकसान होगा। व्यक्तिगत कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। भाई बंधुओं के साथ आपसी मतभेदों को शांतिपूर्ण तथा सहज तरीके से सुलझाए। भूमि और संपत्ति-मामलों से आपको छुटकारा मिल जाएगा। आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :Rashifal 7 October

पड़ोसियों से किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। इस समय को शांति से व्यतीत करना चाहिए। आज जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं। धैर्य के साथ काम करते रहें। व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट हासिल करने में सफल रहेंगे और कोई खास उपलब्धि भी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : Rashifal 7 October

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। आप यदि एक नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी के तलाश में लगे हैं,तो आप मेहनत करते रहें, तभी आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाएंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। जोखिम लेने से भी बचें। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। शारीरिक कष्ट तथा धनहानि की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : Rashifal 7 October

आज आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। आर्थिक मामलों में बजट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी और की बातों में न आएं अन्यथा वे आपको अपने फायदे के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। आज के दिन आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से स्थिति का हल निकालने में सक्षम होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :Rashifal 7 October

आज आप अपने कामकाज के बारे में भी गंभीरता से विचार करेंगे। समाज में आज आप कुछ सुनिश्चित लोगों के साथ बातचीत रखेंगे, जिससे आपको अच्छा जन समर्थन मिलेगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अगर आपको कोई समस्या है, जिसे आप सुलझा नहीं पा रहे तो अपने माता पिता से इसपर राय जरूर लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :Rashifal 7 October

आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। थकान आप पर हावी रहेगी। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आज आप भी अच्छा महसूस करेंगे। अपने आत्मबल को बनाये रखें। आज किसी के साथ फालतू वाद विवाद में न पड़ें।

Focus keyword