Rashifal 4 October: आज 5 राशियों को मिलेगी कामयाबी, घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी, पढ़ें राशिफल

Rashifal 4 October हम आपको बुधवार 4 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे […]

Rashifal 4 October: आज 5 राशियों को मिलेगी कामयाबी, घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी, पढ़ें राशिफल

Rashifal 4 October हम आपको बुधवार 4 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 October 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने मनपसंद कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला ले सकते हैं। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। आप नए वस्त्रों और आभूषणों की भी खरीदारी कर सकते हैं। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। विवाद से क्लेश होगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सृजित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आप अपने परिवार के बच्चों के लिए कोई गिफ्ट आदि खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब पर ध्यान रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर व समाज की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लिए रोज की दिनचर्या में थोड़ा समय अवश्य निकालें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों को रचनात्मक विचार दिमाग में आएंगे। कई दिनों से अटके काम आज पुरे हो सकते है। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से दूरी बढऩे की सम्भावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्यपूर्वक प्रयत्न करें। आज के दिन आपको चोट चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। लोगों ने आप के साथ क्या किया यह भूल जाएं और अपना काम इमानदारी से करें। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे भी उठेंगी। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन प्राप्ति से आपके बहुत सारे काम पूरे होंगे। शेयर एवम फाइनेंस से आपको लाभ मिलेगा। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। लव लाइफ में आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। प्लास्टिक मैटेरियल्स का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। किसी इष्ट मित्र की सहायता करेंगे। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। किसी दूसरे स्टेट में आप अपना नया व्यापार स्टार्ट करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को आज के दिन संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि मित्र आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें। आपका शुगर रेगुलर चेक अप कराते रहें। व्यापारियों के लिए आज का दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आपके सामने आने वाले निवेश के नए अवसरों पर विचार करें। लेकिन पैसा तभी निवेश करें जब आप उन योजनाओं का अच्छी तरह से अध्ययन करें। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। भावनात्मक रूप से दिन बहुत अच्छा नहीं है। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यावसायिक फैसलों को लेने के लिहाज से यह दिन बेहतर है। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। भाग्य के दृष्टिकोण से हर दिन बेहतर रहने वाला है। व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी योजना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार के किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित कोई फैसला लेते समय वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका कोई पुराना लिया गया निर्णय आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आपके परिवार का सदस्य आज किसी बात पर खरी-खोटी सुना सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। पैसों के मामलों में आप अपने पार्टनर की सलाह पर भरोसा करें। कोई नई रचना भी कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। जो आपको आराम और राहत दे सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप कई क्षेत्रों में सफल रहेंगे। कुछ-कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। कुछ समय बच्चों के साथ तथा घरेलू समस्याओं को सुलझाने में बिताएं।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग