हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़की कार, चार की मौत दो घायल
A horrific road accident in Himachal, car rolled into a 100 meter deep gorge, four killed, two injured

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला के दायरे में आने वाले उपमंडल रामपुर के तकलेच क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में चार की मौत हो गई है। हादसा बिते दिन देरशाम का बताया जा रहा है। हादसे में तीन महिलाओं व एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बिते दिन देरशाम को जब एक कार काशापाट-तकलेच सड़क मार्ग पर हादसे की शिकार हुई तो हादसे के दौरान कार में छह लोग सवार थे।
जिनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। कार सड़क से करीब एक सौ मीटर गहरी खाई में लुढकी हुई है। मृतकों की पहचान लता देवी, अंजली, गिरीश और मनोरमा देवी के रूप में हुई है। इनकी आयु 22 से 45 वर्ष के बीच है। घायलों में चालक अशोक कुमार और कुलदीप शामिल हैं। सभी मृतक और घायल दो परिवारों के सदस्य हैं
और शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। ये काशापाट और जोगड़ी गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। रामपुर के डीएसपी चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।