Chamba Pangi News: पांगी घाटी की सड़कों पर दौड़ रही HRTC की खट्टारा बसें, बीच रास्तें में तोड़ रही दम

Chamba Pangi News: दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो केलांग की कई बसें खस्ताहाल स्थिति में दौड़ रही हैं। हालत यह है कि डिपो की कई बसें बीच सड़क में हांफ रही है। इस वजह से बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया […]

Chamba Pangi News: पांगी घाटी की सड़कों पर दौड़ रही HRTC की खट्टारा बसें, बीच रास्तें में तोड़ रही दम

Chamba Pangi News: दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो केलांग की कई बसें खस्ताहाल स्थिति में दौड़ रही हैं। हालत यह है कि डिपो की कई बसें बीच सड़क में हांफ रही है। इस वजह से बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि निगम में कई बसें  वि​भिन्न रूटों पर खराब हो रही है। घाटी में प्रदेश सरकार की ओर से खट्टारा बसें भेजी हुई है। जिस कारण हर दिन कई रूटों पर बसें खराब हो रही है। बसों की खस्ताहालत के चलते सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दो रूटों पर हांफी एचआरटीसी की बसें
शुक्रवार को किलाड़ से शुण रूट पर जाने वाले एचआरटीसी बस जब वापिस  मुख्यालय  किलाड़ की ओर आ रही थी तो महालू नाले के समीप हांफ गई। जिसके बाद यात्रियों ने धक्का लगाकर बस को बीच सड़क से किनारे किया। वहीं दूसरी आरे  सुराल-​किलाड़-​शिमला रूट पर जाने वाली बस बंबल नामक स्थान पर अचानक खराब हो गई। जिसके कारण यात्रियों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। हालात यह है कि पांगी के कई रूटों पर खट्टारा बसें दौड़ाई जा रही है। हलांकि कहने को तो प्रदेश सरकार की ओर से किलाड़ में सब डिपू खोला गया है। जाे महज नाम का ही डिपू है। आज दिन तक पांगी में कोई भी नई एचआरटीसी बस नहीं आई हुई है। घाटी के लोगों में रामजीत, शाम लाल, बीन देई, ​शिल्पा, प्रेमलाल व किशन सिंह ने बताया कि केलांग डिपो की करीब 17  बसें पांगी की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनमें सें कई बसें खस्ताहाल स्थिति में दौड़ रही हैं। उन्होंने निगम से मांग की कि खस्ताहाल में चल रही बसों की मरम्मत करवाई जाए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग