Chamba News || वन विभाग की टीम को एक और सफलता, बालू में चार लोगों को वन्य प्राणी के अवशेषों के साथ दबोचे

Chamba News || वन विभाग की टीम को एक और सफलता, बालू में चार लोगों को वन्य प्राणी के अवशेषों के साथ दबोचे

चंबा। वन विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में चार लोगों को वन्य प्राणी के अवशेषों के साथ दबोचे हैं। इन लोगों से विभाग की टीम ने दस मॉनिटर लिजर्ड (जंगली बड़ी छिपकली) और 17 सियार सिंगी के अवशेष बरामद हुए हैं। जोकि अवैध रूप से जंगलो में शिकार करके जुटाए गए हैं। शनिवार को वन विभाग की टीम ने पर्यटन स्थल खज्जियार में दो लोगों को जंगली जानवरों के अवशेषों के साथ दबोचा था। ये लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सोमवार को वन विभाग की टीम ने बालू में दबिश देकर चार अन्य लोगों को वन्य जीवों के अवशेषाें के साथ दबोचा। इन लोगों के पास विभागीय टीम को जंगली जानवरों के अंगो के अवशेष बरामद हुए।

इन अवशेषों को ये लोग बाहर से आने वाले सैलानियों सहित अन्य लोगों को मुंह मांगे दामों पर बेचने का धंधा करते हैं। सियार सिंगी और मॉनिटर लिजर्ड के अंगो को धार्मिक व तंत्र मंत्र की विधि में प्रयोग किया जाने की पुरानी धारणा लोगों में है। ऐसे में इन अंगो को पाने के लिए लोग तस्करों को मुंह मांगे दाम भी देने को तैयार हो जाते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर ये तस्कर जंगलो में जाकर इन वन्य जीवों का शिकार अपना धंधा चमकाने के लिए करते हैं। जिस प्रकार से चंबा में ये लोग सक्रिय है। उसी प्रकार से प्रदेश के अन्य जिलों में भी इनका गिरोह हो सकता है। ऐसे में सरकार व विभाग को इस मामले में गंभीरता दिखाने की आवश्यक्ता है।

क्योंकि यह मामला वन्य जीवों के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि जो वन्य जीवों के अवशेष इन लोगों से मिले हैं। वे जिला के जंगलो में जानवरों को मार कर लाए गए हैं। या फिर दूसरे राज्यों के जंगलो से जानवरों को मारकर लाए गए हैं। इसको लेकर भी वन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ जांच कर रहा है। इनसेट वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि वन्य जीवों के अवशेषों के साथ चार अन्य लोगों को विभाग ने पकड़ा है। इन लोगों से मॉनिटर लिजर्ड और सियार सिंगी के अवशेष मिले हैं।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग