Himachal News || विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
On
![Himachal News || विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया](https://pangighatidanikapatrika.in/media-webp/2024-05/image-credits-।।-cenva200.jpg)
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश जिला बिलासपुर (District Bilaspur) में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर संगीन आरोप लगाए हैं। जबकि, मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने खुद आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। मृतका का एक 17 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी भी है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल स्थित टांडा गांव (Tanda village located in Ghumarwin subdivision) से सामने आया है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि सुबह 7 बजे क करीब वह टैक्सी लेकर धौलरा मंदिर बिलासपुर (Dholra Temple Bilaspur) गया था। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे जब वो घर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी टीनपोश मकान की छत पर लगे बांस के साथ दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी हुई है।
जबकि, मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दामाद पर संगीन आरोप लगाए हैं। मायके वालों का कहना है कि उनके दामाद ने खुद अपनी पत्नी को मारा है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि लगभग दस महीने पहले भी उसने उनकी बेटी पर लोहे के डंडे से जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से उनकी बेटी मायके ही रह रही थी। अभी दो महीने पहले ही वह दोबारा अपने ससुराल वापिस गई थी। उन्होंने दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है।![Himachal News || विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया](https://pangighatidanikapatrika.in/media-webp/2024-05/image-credits-।।-cenva200.jpg)
Focus keyword
सुपर स्टोरी
वर्तमान में निवेशकों को 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।इस एफडी योजना में न्यूनतम 5 वर्ष और अधिकतम 10...