Chamba Pangi News: थांदल थिरोट उत्सव में बैठने की व्यवस्था नहीं, श्रद्धालु परेशान

Chamba Pangi News: श्रद्धालुओं का कहना था कि लंगर की व्यवस्था ठीक थी, लेकिन बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिलने से परेशानी हुई। उनका कहना था कि धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में लंगर के साथ श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित की जानी चाहिए।
No Seating Arrangements For Thandal Thirot Festival Devotees Upset
No Seating Arrangements For Thandal Thirot Festival Devotees Upset
विज्ञापन

Chamba Pangi News: पांगी।  ग्राम पंचायत पुर्थी के थांदल गांव में शनिवार को आयोजित ऐतिहासिक थिरोट उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। हर वर्ष की तरह इस बार भी थांदल गांव में थिरोट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले के दौरान लंगर का आयोजन किया गया, लेकिन लंगर ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके चलते श्रद्धालुओं को खुले आसमान के नीचे बैठकर लंगर ग्रहण करना पड़ा। इससे खासकर दूरदराज से पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतें पेश आईं।

श्रद्धालुओं का कहना था कि लंगर की व्यवस्था ठीक थी, लेकिन बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिलने से परेशानी हुई। उनका कहना था कि धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में लंगर के साथ श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस संबंध में पंजीकृत युवक मंडल थांदल के प्रधान काली दास शर्मा और सचिव देवराज ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था में रही इस कमी को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के साथ बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भविष्य में बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया है।