मेरी पांगी

Chamba Pangi News: सर्जन डॉक्टर विशाल का तबादला रद्द करने के लिए एक जुट हुई पांगी घाटी की महिलाएं

Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजतीय क्षेत्र पांगी के सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात सर्जन डॉक्टर विशाल का तबादला सिविल अस्पताल भरमौर कर दिया गया है। इस फैसले से घाटी के लोगों में गहरा असंतोष पैदा हो गया है। खासतौर पर पांगी की महिला शक्ति इस तबादले को लेकर नाराज है। शनिवार को पांगी घाटी की 19 पंचायतों…
An image of featured content
This is the caption text

Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजतीय क्षेत्र पांगी के सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात सर्जन डॉक्टर विशाल का तबादला सिविल अस्पताल भरमौर कर दिया गया है। इस फैसले से घाटी के लोगों में गहरा असंतोष पैदा हो गया है। खासतौर पर पांगी की महिला शक्ति इस तबादले को लेकर नाराज है। शनिवार को पांगी घाटी की 19 पंचायतों की महिलाएं किलाड़ में एकत्रित हुईं और आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा।

इस ज्ञापन में महिलाओं ने सर्जन डॉक्टर विशाल का तबादला रद्द करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि डॉक्टर विशाल ने पांगी घाटी में अपने कार्यकाल के दौरान बहुत महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं और उनके चले जाने से घाटी के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पांगी घाटी एक दुर्गम क्षेत्र है, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से ही सीमित हैं। ऐसे में एकमात्र सर्जन डॉक्टर का तबादला होने से यहां के लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं में  काफी दिक्कतें आ जाएगी। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर डॉक्टर विशाल का तबादला रद्द नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर हुड़ान गांव की महिलाएं, धरवास, लुज, साच, कुमार, फिंडपार व घाटी की अन्य महिलाएं मौजूद रही। 

विज्ञापन
Web Title: Chamba pangi news women of pangi valley gathered together to
End of Article