होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Chamba Pangi News: पांगी किलाड़ अस्पताल में ओपीडी में झांकते रहे मरीज, 11 बजे के बाद आए डॉक्टर

admin
admin
09:02 AM 05 Apr 2026
Share
Chamba Pangi News: पांगी किलाड़ अस्पताल में ओपीडी में झांकते रहे मरीज, 11 बजे के बाद आए डॉक्टर

Chamba Pangi News: पांगी:  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ (Killar  is the headquarter of tribal area Pangi) में स्थित सिविल अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे से ही मरीज अपने हाथ में पर्ची लेकर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन 11:30 बजे तक कोई भी डॉक्टर OPD (Doctor OPD) में नहीं पहुंचा। सिविल अस्पताल किलाड़ (Civil Hospital) में मौजूदा समय में तीन OPD चलाई जाती हैं, लेकिन शुक्रवार को इनमें से किसी भी OPD में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे।

मरीज और उनके तीमारदार बार-बार OPD में झांक कर देख रहे थे, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया। इस देरी से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सुबह 9 बजे से OPD के बाहर मरीज अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए पहुंचे हुए थे। कई मरीज ऐसे थे जो लंबी दूरी तय करके सिविल अस्पताल आए थे, लेकिन डॉक्टरों के देर से आने की वजह से उन्हें निराशा हाथ लगी। कुछ मरीजों ने बताया कि इतनी दूर से आने के बाद भी उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला, जो उनकी तकलीफ को और बढ़ा रहा है।

अस्पताल में व्यवस्था पर सवाल

सिविल अस्पताल (Civil Hospital) किलाड़ जो कि एक जनजातीय क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। इस तरह की लापरवाही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। मरीजों और उनके परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन से समय पर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सिविल अस्पताल किलाड़ में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए एकमात्र भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा केंद्र है । 

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा (Surgeon Dr Vishal Sharma) ने बताया कि शुक्रवार को मंथली बैठक के कारण सभी डॉक्टर व अन्य स्टाफ बैठक हॉल में था। उन्होंने बताया कि एक डॉक्टर की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाई गई थी। जब ओपीडी के बाहर मरीज पहुंचे हुए थे उसी समय डॉक्टर अस्पताल में भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य जांच करने के लिए राउंड पर गए हुए थे।   

End of Article
Web Title: chamba pangi news patients kept peeping in opd in pangi
Published On: Apr 05, 2026 | 09:02 AM