सुपर स्टोरी

Oil for Hair Growth || हफ्ते में सिर्फ 1 बार लगाएं ये तेल, तेजी से बढ़ने लगेगी बालों की ग्रोथ

इस तेल को आप अपने घर में बना कर कर सकते हैं इस्तेमाल
An image of featured content
This is the caption text

Oil for Hair Growth || लंबे घने और चमकदार बाल (Hair) हो यह ख्वाहिश हर लड़की या औरत की होती है। लड़कियां और औरतें अपने बालों को  लंबे, घने और चमकदार (shining) बनाने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाती हैं, लेकिन फिर भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाता। असल में आज के समय में बालों से जुड़ी कई समस्याएं (problems) देखी जाती हैं। बाल झड़ने की समस्या से सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी परेशान हैं। कई महिला और पुरुष तो इस बात से भी परेशान हैं कि जिस तरह से उनके बाल झड़ते हैं कहीं वो कुछ दिनों में गंजे न हो जाएं। अगर आपको भी यही डर (fear) सता रहा है तो आप घर में बने इस तेल (Oil) का इस्तेमाल (use) कर सकते हैं। असल में तेल बालों की ग्रोथ (hair growth) के लिए बेहद ही जरूरी माना जाता है। बालों को लंबा,काला और चमकदार बनाने के लिए आप हफ्ते में एक बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि बालों को लंबा और घना बनाने के लिए नियमित रूप से तेल की मालिश करना बहुत ही जरूरी है। कई बार बाजार (market ) से खरीदे गए तेल की वजह से बाल काफी ज्यादा टूटने और झड़ने लगते हैं। इसका कारण इसमें मौजूद केमिकल्स (camicals) हो सकते हैं। तो अगर आप भी अपने बालों को बिना किसी नुकसान के लंबा, काला और चमकदार बनाना चाहते हैं तो इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों को लंबा, घना बनाने के लिए आप घर पर तेल बना सकते हैं। सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही लें, इसमें सरसों तेल ( mustard oil)और नारियल तेल ( coconut oil) को मिक्स कर लें। अब इस तेल में मेथी दाना, रीठा और करी पत्ता डालकर अच्छे से पका लें। आप इसमें आंवला और एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फिर इस तेल को छान लें। ठंडा होने के बाद बालों की अच्छे मसाज करें। इसके कुछ घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू ( miled shampoo) से धो कर साफ कर लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं। इससे आपके बाल लंबे और घने तो होंगे ही साथ ही बाल चमकदार भी होंगे।
वैसे भी आज के समय में मर्द हो या औरत सभी अपने बालों का खास ख्याल रखते है ऐसे में यह नुस्खा आपके काम का हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के मकसद से दी गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। पत्रिका न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नही करती

विज्ञापन
Web Title: Oil for hair growth apply this oil only once a
End of Article