अभी-अभीचंबामेरी पांगीहिमाचल

Chamba Pangi News: भारी बर्फबारी के बीच सचे-जोत में फंसे 15 वहान, अभी तक रेस्क्यू नहीं हुए 60 से 70 लोग, देखे मासूम बच्चों का वीडियों

Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले सबसे नजदीकी मार्ग सचे जोत में मंगलवार दोपहर बाद बर्फबारी होने के कारण तकरीबन 15 वाहन फंस गए हुए हैं। देर शाम तक कुछ टैक्सी चालक अपनी गाड़ियों को लेकर वापस चंबा के लिए रवाना हुए वहीं बर्फ […]
Chamba Pangi News: भारी बर्फबारी के बीच सचे-जोत में फंसे 15 वहान, अभी तक रेस्क्यू नहीं हुए 60 से 70 लोग, देखे मासूम बच्चों का वीडियों

Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले सबसे नजदीकी मार्ग सचे जोत में मंगलवार दोपहर बाद बर्फबारी होने के कारण तकरीबन 15 वाहन फंस गए हुए हैं। देर शाम तक कुछ टैक्सी चालक अपनी गाड़ियों को लेकर वापस चंबा के लिए रवाना हुए वहीं बर्फ की बीच फंस वहानों के चालकों ने सवारियों को सु​र​क्षित पैदल बैरागढ़ और पांगी पहुंचाया हुआ है। मौजूदा समय 13 के करीब वहान 14000 फीट की ऊंचाई पर फंसे हुए हैं। जिसमें तकरीबन 60 से 70 लोग सवार थे। मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही बर्फबारी शुरू हुई तो देखते-देखते ही सड़क पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। हलांकि देरशाम तक सवारियां रोड खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन रोड बहाल न होने के कारण उन्हें वापस बैरागढ़ व पांगी के लिए पैदल रवाना हुए है। लेकिन खबर लिख जाने तक नहीं पहुंचे हुए थे। उधर पांगी प्रशासन को इस बारे में देर शाम तकरीबन 7:30 बजे जानकारी मिली हुई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कल सुबह 5:00 बजे के लिए मशीनरी वह अधिकारियों की तैनाती करवा दी गई है । सुबह होते ही विभाग की मशीनरी उक्त मार्ग के लिए रवाना कर दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चंबा से पांगी की और और पांगी से चंबा की और तकरीबन 15 वहान रवाना हुए। लेकिन 14000 फिट की ऊंचाई सचे जोत में पहुंचे ही बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते बर्फ की मोटी चादर सड़क पर बिछ गई। सचे जोत में करबी 6 इंज तक ताजा बर्फबारी हुई है। जहग-जगह ​ग्लिेशर आने के कारण वाहन चालकों को अपने वाहनों को छोड़कर वापस पीछे आना पड़ा। वहीं जो गाड़ियां चंबा से पांगी की ओर जा रही थी उसमें 3 गाड़ियां वापस चंबा पहुंच चुकी है।

वहीं कुछ सवारियां पैदल बैरागढ़ पहुंची हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता रवि भूषण ने बताया कि विभाग को देर शाम तकरीबन 7:30 बजे इस बारे में जानकारी मिली हुई है। सचे जोत में  सिग्नल की समस्या होने के कारण विभाग को देरी से इस बारे में जानकारी मिली हुई है उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह विभाग की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और उम्मीद है कि 11:00 तक वाहनों को निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Web Title: 15 vehicles stranded in sachhe jot amid heavy snowfall 60 to 70 people have not been rescued yet