Himachal Crime || हिमाचल में सरेआम गुंडागर्दी, बीच सड़क युवक को लोहे की रॉड से पीटा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
सोलन: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दिल दहला देने वाली वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामला उपमंडल परवाणू जैसे औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का एक ऐसा नंगा नाच देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई सहम गया। यहां पांच युवकों ने मिलकर एक अकेले युवक को लोहे की पाइपों और हथियारों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अधमरा हो गया। इस पूरी वारदात का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है।
वारदात की शुरुआत तब हुई जब टकसाल निवासी पंकु अपने साथी ईशान के साथ टैक्सी में सवारियां लेकर कालका से परवाणू आया था। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बुधवार को वे दोनों आयशर गेट तक सवारियां छोड़ने आए थे। काम खत्म करने के बाद वे परवाणू-कसौली चौक स्थित एक मॉल के सामने रुके। उनका मकसद वहां एक दुकान से फोन लेना था, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही पल उनके साथ क्या होने वाला है।
जैसे ही वे कसौली चौक की तरफ बढ़े, तभी पीछे से पिंकी और निखिल चौरसिया अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां आ धमके। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमलावरों के हाथों में लोहे की पाइपें और अन्य हथियार थे। उन्होंने बिना कोई मौका दिए ईशान पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पांचों युवकों ने उसे घेरकर तब तक मारा जब तक वह बुरी तरह घायल नहीं हो गया। यह मंजर देखकर आसपास के लोग भी सहम गए।
इस खूनी हमले में ईशान को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में उसे परवाणू के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल ईशान जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी तेजी दिखाई है।
पुलिस ने पंकु की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 191(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं।
Web Title: himachal pradesh solan parwanoo youth beaten brutally video viral pgi refer 287874
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:48 AM