अभी-अभी

Budget 2026 Highlights: निर्मला सीतारमण ने पेश किया 9वां बजट, जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा ?

Budget 2026 Highlights:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट 2026-27 लोकसभा में पेश किया और अपने बजट भाषण में कई बड़े ऐलान किए। यह मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट है।सीतारमण ने बजट में कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की, जिसका […]
Budget 2026 Highlights
Budget 2026 Highlights
HIGHLIGHTS
  • बजट 2026 में क्या हुआ मंहगा?
  • बजट 2026 में क्या हुआ सस्ता?
  • बजट 2026 की 11 बड़ी बातें

Budget 2026 Highlights:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट 2026-27 लोकसभा में पेश किया और अपने बजट भाषण में कई बड़े ऐलान किए। यह मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट है।सीतारमण ने बजट में कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की, जिसका मतलब है कि ये सभी सस्ती होने वाली हैं। आइए जानते हैं बजट में हुए ऐलान के बाद कौन-कौन सी चीजें सस्ती और कौन-कौन सी महंगी हो सकती हैं।

सस्ती होने वाली चीजें:

कपड़े
लेदर आइटम
सिंथेटिक फुटवियर
चमड़े के उत्पाद
कैंसर और शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
लिथियम आयन सेल
मोबाइल बैटरियां
सोलर ग्लास
मिक्स्ड गैस (सीएनजी)
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV)
माइक्रोवेव ओवन
विमानों का ईंधन
विदेश यात्रा
महंगी होने वाली चीजें:

बजट 2026 में क्या हुआ मंहगा?

वस्तु / श्रेणीस्थिति
मिनरल्स (खनिज)महंगे
स्क्रैप (कबाड़/धातु स्क्रैप)महंगे
शराबमहंगी

बजट 2026 में क्या हुआ सस्ता?

श्रेणीवस्तुप्रभाव
स्वास्थ्यकैंसर व दुर्लभ बीमारियों की दवाएंसस्ता
टेक्नोलॉजीबैटरी और बैटरी कंपोनेंट्ससस्ता
फैशनजूते और फुटवियरसस्ता
ट्रैवलविदेश से निजी इस्तेमाल के लिए लाए जाने वाले सामानसस्ता
इंडस्ट्रीतेंदू पत्तासस्ता

बजट 2026 की 11 बड़ी बातें

  • इनकम टैक्स: 1 अप्रैल 2026 से नया आसान कानून; छोटी गलतियों पर अब जेल नहीं सिर्फ जुर्माना।

  • कैंसर राहत: कैंसर की 17 और दुर्लभ बीमारियों की 7 दवाएं अब सस्ती होंगी।

  • सस्ता सामान: जूते, बैटरी और विदेश से निजी इस्तेमाल के लिए लाए जाने वाले सामान सस्ते होंगे।

  • रेलवे: दिल्ली-वाराणसी सहित देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे।

  • हेल्थ: देश में 3 नए AIIMS और 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे।

  • एजुकेशन: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स खुलेंगी।

  • पर्यटन: नॉर्थ ईस्ट में अरुणाचल से त्रिपुरा तक नया ‘बुद्ध सर्किट’ बनेगा।

  • मंदिर विकास: मंदिर वाले शहरों के कायाकल्प के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित।

  • खेती/पशुपालन: पशुपालन के लिए लोन और काजू, कोको, चंदन की खेती को विशेष बढ़ावा।

  • ट्रैवल: विदेश यात्रा पर लगने वाला TCS घटकर 5% हुआ।

  • बजट खर्च: सरकार इस साल कुल 53.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन
Web Title: Union budget 2026 live updates finance minister nirmala sitharaman speech and announcement