होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Chamba Pangi News: सिविल अस्पताल किलाड़ से रिलीव नहीं होंगे सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा

admin
admin
08:56 AM 05 Apr 2026
Share
Chamba Pangi News: सिविल अस्पताल किलाड़ से रिलीव नहीं होंगे सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा

Chamba Pangi News:  जब से पांगी सिविल अस्पताल किलाड़ से सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा का तबादला सिविल अस्पताल भरमौर किया गया है ।  उसके बाद घाटी के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। अब घाटी के लोगों के लिए थोड़ी राहत भारी खबर सामने आई हुई है। इस संबंध में आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों द्वारा लगातार दो दिनों से सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा के तबादले को रद्द करने की मांग और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जा रहे है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त चंबा व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी (Tribal Development Minister Jagat Singh Negi) से बात की तो उन्होंने सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा को सिविल अस्पताल किलाड़ से रिलीव ना करने के आदेश दिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सर्जन डॉक्टर विशाल शर्मा को फिलहाल रिलीव नहीं किया जा रहा है जैसे ही प्रदेश सरकार की ओर से हमें आगामी आदेश होंगे उसे पर अमल किया जाएगा । 

End of Article
Web Title: chamba pangi news surgeon doctor vishal sharma will not be
Published On: Apr 05, 2026 | 08:56 AM