चंबामेरी पांगी

Himachal Budget: पांगी के किसानों के लिए खुशखबरी, सुक्खू सरकार ने प्राकृतिक जौ के दाम में की 20 रूपये की बढ़ोतरी

Himachal Budget || हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट 2026-27 में चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। पांगी की प्राकृतिक 'जौ' की फसल का खरीद मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। इस फैसले से घाटी के सैकड़ों किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा। पिछले सीजन में सरकार ने पांगी से 99 क्विंटल जौ की खरीद की थी, जिसके सफल परिणाम के बाद अब दामों में ₹20 की वृद्धि की गई है।
Himachal Budget
Himachal Budget

Himachal Budget ||  पांगी: हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी के किसानों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बजट 2026-27 खुशियों की सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि पांगी घाटी में पैदा होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक जौ का खरीद मूल्य अब 80 रुपये प्रति किलो होगा। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर 20 रुपये प्रति किलो की है, जो घाटी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

गौरतलब है कि साल 2025 में हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पांगी के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जौ का न्यूनतम मूल्य 60 रुपये निर्धारित किया था। इस योजना के तहत सरकार ने पूरे सीजन में पांगी घाटी से रिकॉर्ड 99 क्विंटल जौ की खरीद की थी। किसानों के उत्साह और इस अनाज की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने अब इसके दामों में भारी इजाफा करने का फैसला लिया है, ताकि अधिक से अधिक किसान पारंपरिक खेती की ओर लौट सकें। पांगी का जौ अपनी पौष्टिकता और शुद्धता के लिए जाना जाता है। जानकारों का मानना है कि खरीद मूल्य में इस वृद्धि से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि पांगी के इस फसल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Himachal Budget
Himachal Budget
विज्ञापन
Web Title: Good news for the farmers of pangi
End of Article