Sukhu government in Himachal Pradesh: शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार (Sukhu government in Himachal Pradesh) ने अपने दो साल पूरे कर लिए हैं। आज यानी 11 दिसंबर 2024 को बिलासपुर में विशल जनसभा (huge public meeting) के बीच प्रदेश के सीएम जनता को संबोतिध करेगें। इस कार्यक्रम के प्रदेश के विभिन्न् जिलों से करीब 30 हजार लोगों मौजूद रहेंगे। बीते दिन देरशाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डीसी बिलासपुर (DC Bilaspur) को जरूरी दिशा-निर्देश दी हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 11 दिसंबर 2022 को कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी। सुक्खू सरकार का यह कार्यकाल चुनौतियों और उपलब्धियों का मिश्रण रहा। आपदाओं और सियासी विवादों ने जहां सरकार के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दी थी।
बुधवार को सरकार अपने दो साल पूरे होने का जश्न बिलासपुर के लुहणू मैदान (Luhnu Ground of Bilaspur) में मनाने जा रही है। इस खास मौके पर सुबह 11 बजे एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू (Chief Minister Sukhu) ने बताया कि इस रैली में 30,000 से अधिक लोग शामिल होंगे। समारोह का विषय “व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल” रखा गया है।
इसके अलावा आयुष मोबाइल वैन (Ayush Mobile Van) की शुरुआत भी होगी। साथ ही, पुरानी पेंशन योजना और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना (Chief Minister Sukh Ashray Yojana) के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla in-charge of Himachal Pradesh Congress Committee) मुख्य अतिथि होंगे। हालांकि, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी जैसे वरिष्ठ नेता इसमें शामिल नहीं होंगे।