विश्वविद्यालय में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

पांगी पंचायत समिति उपाध्यक्ष मान सिंह शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र रहे विशेष अतिथि कार्यक्रम में पांगी घाटी की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
Birth anniversary of Lord Birsa Munda celebrated in the university
Birth anniversary of Lord Birsa Munda celebrated in the university
विज्ञापन

पत्रिका न्यूज सर्विस

शिमला। शिमला स्थित विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पांगी पंचायत समिति के उपाध्यक्ष मान सिंह शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने के साथ समाज में जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मान सिंह शर्मा ने पांगी घाटी की भौगोलिक परिस्थितियों और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को अतिथियों के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पांगी हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में शामिल है। यहां की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र की विषम परिस्थितियों, स्थानीय लोगों की जरूरतों और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। साथ ही दुर्गम क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र के साथ भी पांगी घाटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मान सिंह शर्मा ने इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर समझे जाने की आवश्यकता पर बल दिया।