लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से थमी रफ्तार, शिंकुला-बारालाचा और कुंजुम टॉप के मार्ग बंद

लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti) में लगातार बर्फबारी (Snowfall) से शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम टॉप के मार्गों पर यातायात बंद हो गया है। घाटी में बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
Snowfall Closes Three Major Pass Routes in Lahaul-Spiti
Snowfall Closes Three Major Pass Routes in Lahaul-Spiti
विज्ञापन
पत्रिका न्यूज सर्विस
लाहौल। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी (Snowfall) के चलते कई प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। शिंकुला पास, बारालाचा पास और कुंजुम टॉप सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गई हैं। मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए पुलिस (Police) ने एहतियातन इन मार्गों पर यातायात रोक दिया है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख दर्रों की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया है।

कई जगह 10 से 15 सेंटीमीटर तक जमी बर्फ

लाहौल घाटी में रोहतांग दर्रे से लेकर उदयपुर और मनाली-लेह मार्ग पर वीरवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। लगातार हिमपात के कारण कई स्थानों पर 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में प्रमुख दर्रों की ओर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है।

घाटी में बस सेवाएं भी प्रभावित

बर्फबारी का असर लाहौल घाटी के भीतर चलने वाली बस सेवाओं (Bus Services) पर भी पड़ा है। कई बस रूट प्रभावित हुए हैं। सड़कों पर बर्फ जमने और फिसलन के कारण वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है।