अभी-अभी

Vande Bharat Express || वंदे भारत ट्रेनों पर आया यात्रियों का दिल, 284 जिलों से कनेक्टिविटी बना चुकी वंदे भारत एक्‍सप्रेस का रिपोर्टकार्ड

Vande Bharat Express Report Card Established Connectivity With 284 Districts Covers Distance Equals To 310 Rotations Of The Earth
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • देश के 284 जिले वंदे भारत से जुड़े
  • वंदे भारत को विशेष क्यों बनाता है?

Vande Bharat Express ||  वंदे भारत एक्सप्रेस एक लोकप्रिय ट्रेन देश वासियों के लिए बन गई है। 31 मार्च 2024 तक 2 करोड़ 15 लाख से अधिक लोगों ने इससे सफर कर चुके है। रेलवे अधिकारियों ने इस बारे एक मीडिया चैनल को जानकारी देते हुए बताया कि वंदे भारत ट्रेनों की कुल ऑक्यूपेंसी, वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान 96 प्रतिशत से अधिक थी । 7 मई 2024 को वंदे भारत ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 98 प्रतिशत हो गई है। वंदे भारत ट्रेन सेवाओं को वित्त वर्ष 2024-25 में 7 मई तक औसत ऑक्यूपेंसी 103 प्रतिशत मिली है। वंदे भारत एक्सप्रेस हवाई यात्रा का अनुभव दे रही है। यही कारण है कि वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों की पसंद है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक तरह से विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्मनिर्भरता का पर्याय बन गया है।

देश के 284 जिले वंदे भारत से जुड़े

वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा से देश भर के 284 जिले जुड़ चुके हैं, रेलवे अधिकारियों का दावा है। यह संख्या भविष्य में बढ़ती रहेगी। 102 वंदे भारत ट्रेनें रेलवे नेटवर्क के 100 रूटों पर सेवाएं दे रही हैं।

वंदे भारत को विशेष क्यों बनाता है?

VANDE INDIA EXPRES के सभी कोच में GPS-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वाई-फाई सेवा और आरामदायक सीटें हैं। चिकित्सक कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें भी हैं। सभी कोच में गर्म खाना और ठंडा पेय परोसने के लिए पेंट्री हैं। इस ट्रेन की खासियत सुरक्षा, आराम और स्पीड है। वंदे भारत ट्रेन में रीजेनरेटिव ब्रेक सिस्टम लगाया गया है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करता है। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच हैं साउंड प्रूफ। वंदे भारत एक्सप्रेस की नवनिर्मित हवा शुद्धीकरण व्यवस्था में फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रावॉयलेट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम भी शामिल है।

विज्ञापन
Web Title: The hearts of passengers came on vande bharat trains
End of Article