अभी-अभी

Sunita Kejriwal || दिल्ली CM बन सकती हैं सुनीता केजरीवाल, पति के जेल जाने के बाद संभाला मोर्चा, जानिए कितनी की है पढ़ाई

Sunita Kejriwal ||  सुनीता केजरीवाल सुर्खियों में क्यों? दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही सुनीता केजरीवाल सुर्खियों में हैं। हर कदम वह पति के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं।   ईडी ने 21 मार्च को किया था अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार बता दें कि पूछताछ के बाद पहली बार […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • पति के जेल जाने के बाद संभाला मोर्चा
Sunita Kejriwal ||  सुनीता केजरीवाल सुर्खियों में क्यों? दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही सुनीता केजरीवाल सुर्खियों में हैं। हर कदम वह पति के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं।  
ईडी ने 21 मार्च को किया था अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार

बता दें कि पूछताछ के बाद पहली बार अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और उन्हें 28 मार्च तक ईडी की ही हिरासत में भेज दिया गया था। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद दिल्ली सीएम कौन? इसके बाद अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत अवधि को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। फिर कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  अरविंद केजररीवाल के जेल जाने के बाद से ही यह प्रश्न उठ रहा है कि वे जेल से ही सत्ता संभालेंगे या इस्तीफा देंगे। यदि इस्तीफा दिया तो क्या सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली सीएम बनेंगी। 

पति के जेल जाने के बाद संभाला मोर्चा

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से सुनीता केजरीवाल एक्टिव हो गई हैं और उन्होंने मोर्चा संभाल रखा है। आप विधायकों ने उनसे मुलाकत की है।

Sunita Kejriwal पूर्व आईआरएस ऑफिसर

सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल दोनों आईआरएस ऑफिसर रह चुके हैं। शादी से पहले दोनों की मुलाकात  एक ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान हुई थी। पहचान फिर रिश्ते में बदल गई।  जूलॉजी में मास्टर्स की डिग्री सुनीता केजरीवाल 1993 बैच की पूर्व आईआरएस ऑफिसर हैं। उन्हें सिविल सर्विसेज में 20 सालों का अनुभव है। उन्होंने जूलॉजी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। 

आप को सुनीता केजरीवाल पर भरोसा साल 2006 में जब अरविंद केजरीवाल ने आईआरएस पद से स्तीफा दिया था तब भी वह आईआरएस ऑफिसर थी। अब पति के जेल जाने के बाद वह जिस तरह से मोर्चा संभाले हुए हैं आप को उनपर पूरा विश्वास है।  विकास व प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय पति अरविंद केजरीवाल के साथ सुनीता केजरीवाल हमेशा दिल्ली के विकास व प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय नजर आईं। पति के जेल जाने के बाद भी आप के साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Web Title: Sunita kejriwal can become delhi cm know how much education