अभी-अभीमेरी पांगी

Chamba Pangi News: पांगी की 70% सड़कें बहाल, माइनस डिग्री में रात के 10 बजे बहाल हुआ चसग रोड ,देखिए ताजा अपडेट!

Chamba Pangi News:  पांगी:  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी (Pangi Valley) पिछले कुछ दिनों से बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ था। यहाँ हुई रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था, लेकिन अब राहत की खबर आ रही है। लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने और सड़के बहाल करने…
Pangi Valley road status today
Pangi Valley road status today
HIGHLIGHTS
  • मशीनों की फौज के साथ डटा विभाग

Chamba Pangi News:  पांगी:  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी (Pangi Valley) पिछले कुछ दिनों से बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ था। यहाँ हुई रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया था, लेकिन अब राहत की खबर आ रही है। लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने और सड़के बहाल करने करवाने के कार्य को युद्ध स्तर पर किया हुआ है। वीरवार तक विभाग ने घाटी की करीब 70 फीसदी सड़कों को बहाल कर दिया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

मशीनों की फौज के साथ डटा विभाग

सड़कों पर जमी बर्फ को हटाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पांगी में सड़कों की बहाली (Road Restoration) का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। बीआरओ की मुख्य सड़क को छोड़कर लोक निर्माण विभाग के जिम्मे 42 संपर्क मार्ग हैं। इन सड़कों को खोलने के लिए विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। फिलहाल मौजूदा समय  दो सरकारी और आठ निजी मशीनें तैनात की गई हैं, जो लगातार बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई है।

बर्फबारी कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई जगहों पर 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई थी। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के अधिशाषी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि उनकी टीमें माइनस डिग्री तापमान और कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना काम कर रही हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी कामयाबी तब मिली जब बीती रात 10 बजे चसक सड़क (Chasak Road) को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
Web Title: Pangi valley road status today
End of Article