भुंतर से 22 वर्षीय युवती हुई लापता, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
लापता हुई युवती राजस्थान की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार युवती 30 अगस्त की रात करीब 02:30 बजे बिना बताए घर से चली गई।
कुल्लू। नगर पंचायत भुंतर के दायरे में आने वाले आंबेडकर नगर पारला से 22 वर्षीय युवती अपने घर से लापता होने के मामला सामने आया हुआ है। इस संबंध में युवती के भाई ने पुलिस थाना भुंतर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लापता हुई युवती राजस्थान की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार युवती 30 अगस्त की रात करीब 02:30 बजे बिना बताए घर से चली गई।
सुबह परिजनों को उसके घर पर नहीं होने का पता चला। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि युवती किसी ऐसे युवक के साथ चली गई है, जिससे वह पहले बातचीत करती थी। भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Web Title: 22 year old girl goes missing from bhuntar police complaint filed
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Aug 31, 2026 | 09:25 PM