अभी-अभी

Kajal Aggrawal || ऐसा कौनसा डर, जो BJP में शामिल होने के दूसरे दिन ही कांग्रेस में लौटीं 

Kajal Aggrawal || 48 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौट गईं मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कई बड़े-बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। एक महिला नेता ऐसी हैं, जो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के 48 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौट गईं।  सीधी नगर पालिका अध्यक्ष हैं काजल अग्रवाल एक […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • राजनाथ सिंह ने दिलाई थी भाजपा की सदस्यता

Kajal Aggrawal || 48 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौट गईं मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कई बड़े-बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। एक महिला नेता ऐसी हैं, जो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के 48 घंटे बाद ही कांग्रेस में लौट गईं।  सीधी नगर पालिका अध्यक्ष हैं काजल अग्रवाल एक दिन पहले कांग्रेस इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुईं और दूसरे ही दिन कांग्रेस में लौटी यह महिला काजल अग्रवाल हैं, जो कि सीधी नगर पालिका अध्यक्ष हैं। 

राजनाथ सिंह ने दिलाई थी भाजपा की सदस्यता

काजल अग्रवाल 6 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुई थीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी। लेकिन 48 घंटे बाद ही उनका मन बदल गया और कांग्रेस में लौट गईं।  ‘मैं भाजपा में कैसे चली गई, खुद नहीं पता’ काजल 8 अप्रैल को अपने ससुर और कांग्रेस नेता विनोद वर्मा के साथ कांग्रेस दफ्तर पहुंची। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं भाजपा में कैसे चली गई, मुझे खुद ही पता नहीं है। 

कांग्रेस पार्टी में हमेशा रहूंगी… मीडिया से बात करते हुए काजल ने कहा- मैं कांग्रेस पार्टी के पार्षदों से अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी और कांग्रेस पार्टी में हमेशा रहूंगी। आज जो कुछ हीं कांग्रेस की बदौलत हूं। 

इस डर से कांग्रेस में काजल अग्रवाल बताया जा रहा है कि काजल के बीजेपी में जाने से उनके ससुर नाराज थे। वहीं सीधी नगर पालिका में कांग्रेस पार्षदों की संख्या अधिक है। अगर वह बीजेपी में जाती तों अध्यक्ष पद भी चला जाता। 

विज्ञापन
Web Title: Madhya pradesh president of sidhi municipality kajal verma returns congress to bjp lok sabha election 2024 kpr