अभी-अभी

गजब ! कुरकुरे के लिए पत्नी ने घर में कर दिया बवाल, पति को ठुकराकर तलाक तक पहुंची नौबत

Husband Refused To Buy 5 Rupees Kurkure For Wife
An image of featured content
This is the caption text

आगरा: उत्तरप्रदेश से हर दिन गजब के कारनामे सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक और मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर सु​र्खियों में है। मामला पांच रूपये के Kurkure क पैकेट का है। Kurkure के बीच बीबी ने अपने पति से इस तरह नाराज हो गई है कि  अब बात तलाक तक पहुंच गई है। मामले के बाद पूरे गांव में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति ने अपनी पत्नी पर आरोपी लगाया हुआ है कि  वह रोजाना उनसे से Kurkure मांगती थी। व्य​क्ति हर दिन अपनी पत्नी के के लिए Kurkure लाकर परेशान हो गया  हुआ था। Kurkure ना मिलने से नाराज पत्नी ने पति की शिकायत थाने में भी कर दी है। यहां तक कि तलाक तक की नौबत आ गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों की बातें सुनकर उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है। जहां दोनों की काउंसलिंग की गई। पति-पत्नी को अगली तारीख दे दी गई है। साथ ही आपस में ही सुलह करने की भी नसीहत दी गई है। 

पूरा मामला शाहगंज थाना के दायरे में आने वाली एक बस्ती का बताया जा रहा है जहां पर  लड़की की शादी सदर थाना के दायरे में आने वाले एक क्षेत्र के युवक से हुइ है। 2023 में दोनों की शादी हिंदू रिवाज के संपन्न हुई थी। जानकारी के मुताबिक शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक चल रहा है। लेकिन पत्नी की अधिक Kurkure खाने की आदत वजह से पति परेशान हो गया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी होने लगी।

आरोप है कि जब भी पति ऑफिस ने के लिए घर से निकलता था तब उसकी बीवी Kurkure लाने की डिमांड करती थी। लेकिन एक दिन वह Kurkure लाना भूल गया। इस बात से पत्नी नाराज हो गई। Kurkure को लेकर पत्नी-पत्नी के बीच लड़ाई हो गई। वहीं, इससे नाराज होकर बीवी मायके चली गई और पिछले डेढ़ महीने से मायके में ही है। हाल ही में उसने थाने पहुंचकर पति की शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Web Title: Husband refused to buy 5 rupees kurkure for wife
End of Article