अभी-अभीबिलासपुरहिमाचल

हिमाचल के इसे जिले में चरवाहे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, झाड़ियों में मिला लहूलुहान शव; साथी पर गहराया शक

Himachal Pradesh Murder Case || बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हुई है। यहाँ पर झंडूता उपमंडल के तलई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया हुआ है। मृतक की पहचान कुल्लू जिले के खोपरी निवासी 45 वर्षीय संजू के रूप में हुई…
Himachal Pradesh Murder Case
Himachal Pradesh Murder Case
HIGHLIGHTS
  • पुराने साथी पर हत्या का संदेह, पैसों का विवाद बना कारण
  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज
  • घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए

Himachal Pradesh Murder Case || बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हुई है। यहाँ पर झंडूता उपमंडल के तलई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया हुआ है। मृतक की पहचान कुल्लू जिले के खोपरी निवासी 45 वर्षीय संजू के रूप में हुई है, जो गद्दी समुदाय से ताल्लुक रखता था। संजू मल्होट क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने का काम करता था और उसका शव गांव के पास एक घास के खेत में लहूलुहान हालत में बरामद हुआ है। उधर पुलिस को घटन की सूचना मिलते ही मौके पन पहुंच गई पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरूकर दी है।

पुराने साथी पर हत्या का संदेह, पैसों का विवाद बना कारण

पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया कि संजू अकेले काम नहीं करता था। उसके साथ बैजनाथ (कांगड़ा) निवासी प्रदीप कुमार भी भेड़-बकरियां चराने का काम करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर गंभीर विवाद चल रहा था। पुलिस को संदेह है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते प्रदीप कुमार ने संजू की जान ली है। आशंका जताई जा रही है कि यह खौफनाक वारदात 13 और 14 मार्च की मध्यरात्रि को अंजाम दी गई, जब संजू सो रहा था या अकेला था।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने 14 मार्च को ठाकुर सिंह के बयान के आधार पर थाना तलई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। बिलासपुर पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और बहुत जल्द इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। देवभूमि में इस तरह की हिंसक वारदात ने स्थानीय चरवाहों और ग्रामीणों के बीच असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तलई थाना पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक के गले पर तेजधार हथियार के गहरे निशान मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमला बेहद घातक और पूर्व नियोजित था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

विज्ञापन
Web Title: Himachal pradesh murder case bilaspur jhandutta shepherd killed suspect arrest update
End of Article