Gold-Silver Price Today: क्या आज आप खरीदने जा रहे हैं सोना? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Price Today 21 January 2025: अगर आप 21 जनवरी 2025 यानी आज सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज के ताजे दामों को देखना आपके लिए बेहत जरूरी है। मंगलवार को चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन सोने की कीमत 120 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी से बढ़ी है। वर्तमान में सोने की कीमत 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम है।
चांदी और सोने की कीमतें बढ़ी
21 जनवरी 2025 को 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। यह मूल्य बदलाव निवेशकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो आज सोने-चांदी की खरीद करने का विचार कर रहे हैं।
18 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)
| शहर | दाम (रुपये) |
|---|---|
| दिल्ली | 61,080 |
| कोलकाता और मुंबई | 61,000 |
| इंदौर और भोपाल | 61,020 |
| चेन्नई | 61,400 |
22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)
| शहर | दाम (रुपये) |
|---|---|
| भोपाल और इंदौर | 74,550 |
| जयपुर, लखनऊ और दिल्ली | 74,650 |
| हैदराबाद, केरल, कोलकाता और मुंबई | 74,500 |
24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम)
| शहर | दाम (रुपये) |
|---|---|
| भोपाल और इंदौर | 81,280 |
| दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ | 81,380 |
| हैदराबाद, केरल, बैंगलोर और मुंबई | 81,230 |
| चेन्नई | 81,230 |
चांदी की कीमतें
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी नजर डालना जरूरी है. आज 20 जनवरी को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत लगभग 96,500 रुपये है, जो कि देशभर के प्रमुख शहरों में समान रही है. चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल में चांदी की कीमत 10,400 रुपये प्रति किलो है, जबकि भोपाल और इंदौर में यह 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम है.
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें
सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता जांचना बेहद महत्वपूर्ण है. ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता को पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है.
सोने को खरीदते वक्त यह ध्यान रखना जरूरी है कि 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता होनी चाहिए, जिसे “999” के रूप में दर्शाया जाता है. 22 कैरेट सोने की शुद्धता 0.916 (22/24 = 0.916) होती है. बाजार में सोने के विभिन्न प्रकार मिलते हैं, जैसे कि 18, 20 और 22 कैरेट. 24 कैरेट सोने का उपयोग सामान्यत: सिक्कों के रूप में होता है, लेकिन इसे गहनों के रूप में नहीं ढाला जा सकता, क्योंकि यह अत्यधिक मुलायम होता है.
