Chamba Pangi News: चंबा-पांगी वाया सचे जोत मार्ग बहाली का काम युद्धस्तर पर; 15 मई के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद

Chamba Pangi News: चंबा और पांगी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण वाया साच पास मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात कर दी गई है। चंबा और पांगी दोनों तरफ से पोकलेन और जेसीबी मशीनों के जरिए बर्फ हटाने का काम जारी है।
Chamba Pangi News: चंबा-पांगी वाया सचे जोत मार्ग बहाली का काम युद्धस्तर पर; 15 मई के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद
Chamba-Pangi via Saach Pass Road Restoration: Machinery Deployed, Movement Expected After 15 May
विज्ञापन
Chamba Pangi News: पांगी: चंबा-किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग का बहाली का कार्य लोक निमार्ण विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर चलाया हुआ है। विभाग की ओर से पांगी से सड़क को बहाल करते बगोटू पहुंच गई है। वहीं बैरागढ़ की ओर से मशीनरी सड़क को बहाल करती हुई सतरूंडी पहुंच गई है।  विभाग की ओर से पांगी की ओर से करीब 27 किलोमीटर सड़क बहाल कर दी गई है। 15 मई तक सचे जोत को बहाल करने का टारगेट विभाग की ओर से रखा गया है। मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चंबा की ओर से बर्फ हटाने के काम में दो पोकलेन और दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, दूसरी ओर पांगी की तरफ से भी मोर्चा संभाल लिया गया है, जहाँ एक पोकलेन, दो जेसीबी और एक डोजर मशीनों के जरिए बर्फ की ऊंची दीवारों को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। 

Chamba Pangi News
Chamba Pangi News
पंचायती चुनाव होने से पहले लोक निर्माण विभाग वाया सचे जोत मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस मार्ग को बहाल करने का लक्ष्य विभाग ने जून निर्धारित कर रखा है, लेकिन चुनावों के मद्देनजर विभाग जल्द से जल्द वाया सचे जोत मार्ग को बहाल करने का प्रयास कर रहा है, जिससे चंबा से पांगी के लिए लोग वाया सचे जोत आवाजाही कर पाएं। मौजूदा समय में पांगी घाटी के लोग वाया जम्मू-कश्मीर व वाया कुल्लू होकर पांगी के लिए आवाजाही कर रहे हैं। इस रास्ते 24 घंटे तक उन्हें टैक्सी में सफर करना पड़ता है।

वाया सचे जोत आठ से दस घंटों में पांगी पहुंचा जा सकता है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सचे जोत में बने बर्फ के पहाड़ों को काटकर आगे बढ़ रही है।  लोक निमार्ण विभाग के अधीक्षण अभियंता डलहौजी जीत सिंह ठाकुर (Superintending Engineer Dalhousie Jeet Singh Thakur)  ने बताया कि विभाग की ओर से सड़क को बहाल करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया सचे जोत में करीब 30 से 40 फीट बर्फ है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से 15 मई तक सचे जोत को बहाल करने का टारगेट रखा हुआ है।