Chamba Pangi News: कुल्लू-मनाली BRO सड़क पर बड़ा हादसा टला, हवा में लटकी बोलेरो कैंपर, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Chamba Pangi News: संसारी-कुल्लू-मनाली बीआरओ सड़क पर आज एक बोलेरो कैंपर हादसे की ​शिकार होने से बाल-बाल बची हुई है। राहूली नामक स्थान पर दूसरे वाहन को पास देते समय कैंपर के अगले पहिए सड़क से बाहर निकल गए। चालक की सतर्कता के कारण सभी सवारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Pangi News: Major Accident Averted on Sansari-Kullu-Manali BRO Road at Rahuli; Passengers Safe
Pangi News: Major Accident Averted on Sansari-Kullu-Manali BRO Road at Rahuli; Passengers Safe
विज्ञापन

Chamba Pangi News:  पांगी (चंबा): जनजातीय क्षेत्र पांगी को कुल्लू से जोड़ने वाले संसारी-कुल्लू-मनाली बीआरओ सड़क पर एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। चालक की सूझबूझ के कारण गाड़ी में सवार यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई है। और बड़ा हादसा होने से टल गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर (नंबर HP 73 5699) कुल्लू से सामान लेकर पांगी की ओर जा रही थी। जब यह वाहन राहूली नामक स्थान पर पहुँचा तो सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देने के चक्कर में कैंपर के अगले पहिए सड़क से बाहर निकल गए। संकरी सड़क और ढलान होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई की ओर झुक गई।  

हादसे के वक्त गाड़ी में 5 सवारियां भी मौजूद थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत सभी सवारियों को गाड़ी से बाहर निकला । गनीमत यह रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी और सड़क के किनारे पर ही अटक गई। वाहन का चालक पांगी घाटी के पूंटो गांव का निवासी है जो अक्सर कुल्लू से पांगी के लिए सामान ढोने का काम करता है। Screenshot 20260417 144812 Facebook