अभी-अभीचंबाहिमाचल

Chamba News: भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाईक चालक की मौके पर दर्दनाक मौ*त

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पहचान धर्मवीर शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।…
Chamba News
Chamba News

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पहचान धर्मवीर शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात धर्मवीर शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर हरदासपुरा स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। जब वह भरमौर चौक के समीप पहुंचा तो अचानक सामने से आए ट्रक नंबर एचपी- 73बी- 0811 की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। कागजी प्रक्रिया निपटाने के उपरांत शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया गया। आज सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना में ट्रक चालक लाल दीन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 और 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Web Title: Bike rider died after being hit by a truck on bharmour nh in chamba district of himachal pradesh
End of Article