अभी-अभी

7th Pay Commission Salary Hike ll रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कल से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, खाते में बढ़कर आएगा इतने हजार

रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कल से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
An image of featured content
This is the caption text

7th Pay Commission Salary Hike ll  सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।कर्नाटक सरकार कल यानी अगस्त के पहले दिन राज्य कर्मचारियों (employees) को खुशखबरी देने जा रही है।सरकार कल से 7वां वेतन आयोग  (7th pay commission) लागू करेगी।इसके बाद सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।

एक तरफ कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा, लेकिन सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा।हाल ही में कर्नाटक में कैबिनेट (cabinet) की बैठक हुई।कर्नाटक राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार (government) ने सातवें वेतन आयोग को लागू करने का निर्णय लिया है।सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों (employees ) के वेतन में भारी बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों (employees) का न्यूनतम मूल वेतन 17,000 रुपये से बढ़ाकर 27,000 रुपये किया जाएगा तथा अधिकतम वेतन 1,50,000 रुपये से संशोधित कर 2,41,200 रुपये किया जाएगा।

वेतन संशोधन (amendment) से प्रतिवर्ष 20,208 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय आएगा और सरकार ने इसके लिए आवश्यक बजटीय प्रावधान किया है।आपको बता दें कि कर्नाटक के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से 7वें वेतन आयोग को लागू करने की सिफारिश कर रहे थे।कर्नाटक राज्य सरकारी कर्मचारी संघ (government employees union) ने भी सातवें वेतन आयोग के कार्यान्वयन की मांग को लेकर अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की योजना बनाई थी। यह निर्णय (decision) सरकार द्वारा हड़ताल की घोषणा के बाद लिया गया।

विज्ञापन
Web Title: 7th pay commission salary hike ll before rakshabandhan government employees