अभी-अभी

7th Pay Commission: करोड़ों कर्मचारियों को इस दिन मिलेगी दोहरी खुशी, खाते में जमा होने लगा एरियर और DA

7th Pay Commission:  नई दिल्ली:  अगर आप केंद्रीय कर्मचारी (Central Staff) हैं और दिवाली से पहले आपके खाते में DA और पिछले चार महीनों का Array नहीं आया है, तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार (Central government) ने जानकारी दी है कि सभी पात्र कर्मचारियों (Employees) के खाते में नवंबर माह में ही Array और बढ़ा हुआ…
An image of featured content
This is the caption text

7th Pay Commission:  नई दिल्ली:  अगर आप केंद्रीय कर्मचारी (Central Staff) हैं और दिवाली से पहले आपके खाते में DA और पिछले चार महीनों का Array नहीं आया है, तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार (Central government) ने जानकारी दी है कि सभी पात्र कर्मचारियों (Employees) के खाते में नवंबर माह में ही Array और बढ़ा हुआ DA क्रेडिट (DA Credit) कर दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों (Employees) के खाते में दिवाली से पहले ये राशि नहीं पहुंच पाई है, उन्हें नवंबर की सैलरी के साथ ही दोनों का लाभ प्राप्त हो जाएगा।

अब केंद्रीय कर्मचारियों को मिल रहा है 53% DA

दिवाली से पहले तक केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को 50% DA प्राप्त हो रहा था।  लेकिन अब यह बढ़कर 53% हो गया है। इस वृद्धि के तहत जुलाई अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के चार महीनों का Array भी नवंबर में कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। कई कर्मचारी जिन्होंने अब तक Array की राशि प्राप्त नहीं की है, उन्हें छठ पर्व के बाद या नवंबर के अंत तक यह राशि मिल जाने की संभावना है।

50 लाख कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स के लिए घोषणा

केंद्र सरकार (Central government) ने हाल ही में 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और लगभग 60 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की घोषणा की थी। इस बढ़ोतरी के बाद DA का प्रतिशत अब 53% तक पहुंच गया है। सरकार के मुताबिक, यह बढ़ा हुआ DA जुलाई से लागू किया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अक्टूबर तक के चार महीनों का Array भी मिलेगा। हालांकि, कुछ कर्मचारियों के खाते में अब तक Array का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण सरकार ने स्पष्ट किया है कि नवंबर के वेतन के साथ सभी पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ पहुंचा दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर फैली 18 महीने के Array की खबर फर्जी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर 18 महीने के Array मिलने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। सरकार ने साफ किया है कि 18 महीने का Array देने का कोई आदेश नहीं है। जनवरी 2020 से जून 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को ही बढ़ी हुई दर पर ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का भुगतान किया गया है, और इसे ही Array का रूप मानते हुए सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है। सरकार ने स्पष्टता लाते हुए कहा है कि केवल पात्र कर्मचारियों को ही उनका Array और बढ़ा हुआ DA मिलेगा। वहीं, जिन कर्मचारियों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है, उनके खाते में जल्द ही राशि क्रेडिट की जाएगी, ताकि सभी को समय पर उनका हक मिल सके।

विज्ञापन
Web Title: 7th pay commission roads employees will get double happiness on
End of Article