अभी-अभीचंबामेरी पांगी

Chamba Pangi News: पांगी में पंचायत प्रधान पर यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Chamba Pangi News:  पांगी: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र पांगी से एक गंभीर मामला सामने आया हैए जहां ग्राम पंचायत सेचू के प्रधान पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला का खुलासा तीन माह बाद हुआ है। जब हाल ही में पटवारी द्वारा एक महिला के साथ की गई छोछाड़ के […]
Chamba Pangi News: पांगी में पंचायत प्रधान पर यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Chamba Pangi News:  पांगी: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र पांगी से एक गंभीर मामला सामने आया हैए जहां ग्राम पंचायत सेचू के प्रधान पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला का खुलासा तीन माह बाद हुआ है। जब हाल ही में पटवारी द्वारा एक महिला के साथ की गई छोछाड़ के बाद कांग्रेस ने इस सुर्खियों में लाया हुआ है। शनिवार को पांगी में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। प्रेसवार्ता की शुरुआत कांग्रेस नेता वीर सिंह राणा के स्वागत से हुईए जिन्हें हाल ही में विपणन संघ हिमाचल प्रदेश के निदेशक पद पर नामित किया गया है। स्वागत समारोह के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए क्षेत्र में बढ़ रही महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वीर सिंह राणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि पांगी क्षेत्र में हाल ही में एक पटवारी द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस घटना ने पहले ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसी क्रम में अब ग्राम पंचायत सेचू के प्रधान पर एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया हैए जो इस बात का संकेत है कि पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस संबंध में पीड़ित महिला ने 19 फरवरी को पुलिस थाना पांगी में पंचायत प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह मांग की है कि आरोपी प्रधान के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

वीर सिंह राणा ने बताया कि महिला ने उन्हें फोन करके इस बात की जानकारी दी हुई है। पंचायत प्रधान की हरकतों के बारे में एफआईआर की कॉपी सहित एक शिकायत पत्र पांगी के प्रशासनिक अधिकारियों और उपायुक्त चंबा को भेजा जाएगा। साथ हीए उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी प्रधान को उसके पद से तत्काल हटाया जाए ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके और पीड़िता को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी मांग रखी कि प्रशासन को इस तरह के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता दिखानी चाहिएए ताकि भविष्य में किसी भी महिला के साथ ऐसा व्यवहार दोबारा न हो। प्रेसवार्ता में मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे पर एकमत होकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वही इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत सेचू के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आप सारे गलत है । उन्होंने बताया कि महिला ने जब सरकारी नौकरी के लिए अपना इनकम सर्टिफिकेट बनाया हुआ था तो वह फर्जी सर्टिफिकेट बनाया हुआ है। उन्होंने आरटीआई के माध्यम से जब संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी तो उसमें महिला के माता एक सरकारी कर्मचारी है उनकी इनकम के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है।  जिसकी वजह से महिला द्वारा मेरे ऊपर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Web Title: Panchayat pradhan accused of sexual harassment in pangi congress made a big disclosure