अभी-अभीबिज़नेस न्यूज़

Nitin Gadkari के इस फॉर्मूले से किसानों की चमकेगी किस्मत, रातोंरात हो जाएंगे मालामाल

Nitin Gadkari ने किसानों की कमाई के लिए बनाया जबरदस्त प्लान
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • चकुंदर, मक्का और गन्ना से इथेनॉल बनाया जाएगा
  • किसानों की आय कई गुना बढ़ जाएगी

Nitin Gadkari : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari (Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari) को उनके साहसिक कार्यों और  इनोवेटिव आइडियाज (innovative ideas)  के लिए जाना जाता है। केंद्रीय सरकार (central government)  के इस मंत्री के विपक्षी नेता भी उनके मुरीद हो जाते है। देश में बड़े-बड़े हाइवे बनाने के अलावा, Nitin Gadkari अब देश की एक बड़ी आबादी की आमदनी को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। Nitin Gadkari ने घोषणा की है कि भारतीय ऑटो कंपनियां (Indian auto companies) जल्द ही पूरी तरह से इथेनॉल (ethanol) से चलने वाले वाहनों को बनाएंगे। उनका कहना है कि इथेनॉल फिलहाल पेट्रोल में मिलाकर बेचा जाता है, लेकिन 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली गाडिय़ां अब बनाई जाएंगी। आपको बता दें कि Nitin Gadkari का यह बयान फलेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी (Flex-Fuel Technology) के दौर में आया है। यह टेक्नोलॉजी वाहनों को पेट्रोल और इथेनॉल (ethanol)  दोनों पर चलाने की क्षमता देगी। 

चकुंदर, मक्का और गन्ना से इथेनॉल बनाया जाएगा

Nitin Gadkari ने कहा कि फ्लेक्स इंजन पूरी तरह से यूरो 6 उत्सर्जन मानदंडों का पालन करता है। इससे शून्य उत्सर्जन देता है। गन्ने का रस, गुड़ और मक्का से इथेनॉल (ethanol)  बनाया जाएगा।  टोयोटा ने देश में अपनी इनोवा हाइक्रॉस का फ्लेक्स फ्यूल प्रोपेल्ड संस्करण पेश किया है। इसके अलावा, टोयोटा ने स्थानीय स्तर पर फ्लेक्स फ्यूल कार बनाने के लिए प्लांट लगाने की घोषणा की है। उनका कहना था कि सुजुकी और टाटा मोटर्स भी पूरी तरह से इथेनॉल से बने इंजन बना रहे हैं। 

किसानों की आय कई गुना बढ़ जाएगी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इथेनॉल (ethanol)  बनाने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और देश का पेट्रोलियम पर आयात कम होगा। अब किसान केवल अन्नदाता नहीं रहेंगे बल्कि ऊर्जादाता भी होंगे। इथेनॉल उत्पादन से मक्का, गन्ना और अन्य फसलों की मांग तेजी से बढ़ेगी। किसानों को इस मांग-आपूर्ति प्रक्रिया से सीधा लाभ होगा। Nitin Gadkari ने कहा कि चीनी कंपनियां अभी तक गन्ना और चकुंदर का प्रयोग करती हैं। लेकिन इन फसलों की मांग अब इथेनॉल बनाने के लिए भी बढ़ेगी। इससे किसानों की फसलों की कीमत कई गुना बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
Web Title: Nitin gadkari made a tremendous plan for farmers income