होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक ने पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू, 500 कर्मचारियों पर पड़ेगा प्रभाव

admin
admin
09:00 AM 05 Apr 2026
Share
Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक ने पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू, 500 कर्मचारियों पर पड़ेगा प्रभाव

Ola Electric :  भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक ने अपने संगठन में पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू की है, जिससे 500 से अधिक कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है। यह जानकारी कंपनी से जुड़े सूत्रों व मनीकंट्रोल को दी। सूत्रों के अनुसार, यह छंटनी कंपनी द्वारा लाभप्रदता हासिल करने और अपने मार्जिन में सुधार करने के प्रयासों के तहत की जा रही है।

पहले भी हो चुके हैं बड़े बदलाव
सितंबर 2022 में, ओला ने अपने आईपीओ से पहले दो बार पुनर्गठन किया था। इस दौरान कंपनी ने विभिन्न विभागों को केंद्रीकृत और एकीकृत करने के उद्देश्य से कई नई भर्तियों की घोषणा की थी।
जुलाई 2022 में, ओला ने एक बड़े पुनर्गठन की घोषणा की थी, जिसमें उसने अपनी तीन सेवाओं—पुरानी कारों की बिक्री, क्लाउड किचन, और ग्रोसरी डिलीवरी को बंद करते हुए लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की। हालांकि, इसने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बिजनेस के लिए 800 नई भर्तियां करने की योजना बनाई थी।

सात महीने पहले की गई थी छंटनी की योजना
यह घटनाक्रम ओला इलेक्ट्रिक की बहन कंपनी, ओला कंज्यूमर द्वारा सात महीने पहले शुरू की गई पुनर्गठन योजना के बाद आया है, जिसमें 10 प्रतिशत कर्मचारियों को प्रभावित करने की योजना थी। इसी अवधि के दौरान, ओला कैब्स के सीईओ हेमंत बक्शी ने भी इस्तीफा दे दिया था।

Q2 FY25 वित्तीय प्रदर्शन
हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने Q2 FY25 के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। कंपनी ने इस तिमाही में राजस्व में 38.5% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की, जो ₹1,240 करोड़ तक पहुंच गया। यह वृद्धि EV डिलीवरी में 73.6% की वार्षिक वृद्धि के कारण हुई, जहां डिलीवरी 56,813 यूनिट्स से बढ़कर 98,619 यूनिट्स तक पहुंच गई।

End of Article
Web Title: ola electric starts restructuring process 500 employees will be affected
Published On: Apr 05, 2026 | 09:00 AM