होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Mandi Couple Died : कुएं से पानी भरते समय डूबा पति, बचाने के लिए कुएं में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत

admin
admin
08:55 AM 05 Apr 2026
Share
Mandi Couple Died : कुएं से पानी भरते समय डूबा पति, बचाने के लिए कुएं में कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत

Mandi Couple Died : मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट में एक दर्दनाक हादसा हुआ हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की दुखद मौत की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। पति कुएं में डूब गया और उसे बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी भी वहीं गिर गई। दोनों ने मौके पर ही अपनी जान गंवा दी।

कुएं में गिरने की दुखद कहानी
डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम के अनुसार, 45 वर्षीय संजीव कुमार अपने घर के पास के कुएं में पानी भरने गए थे। यह कुआं लगभग 35 फीट गहरा था और आधा भरा हुआ था। अचानक संजीव का पैर फिसला और वह कुएं में गिर गए। जब काफी देर तक संजीव घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी नीलम कुमारी कुएं के पास पहुंचीं।

जब उन्होंने अपने पति को कुएं में डूबा हुआ देखा, तो नीलम ने भी उन्हें बचाने के लिए कुएं में कूद गई। जब लंबे समय तक संजीव और नीलम घर नहीं लौटे, तो संजीव की 72 वर्षीय मां लीला देवी, कुएं के पास पहुंचीं। उन्हें अपने बेटे और बहू को कुएं में डूबते हुए देखकर हैरान रह गई। उन्होंने रोते हुए गांववालों से मदद मांगी। गांव के लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। उधर  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है। 

End of Article
Web Title: mandi couple died
Published On: Apr 05, 2026 | 08:55 AM